
यूपी डेस्क। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। जहां, एक पिता ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी, और हत्या की वजह बेहद चौंकाने वाली है। पिता का अपनी बहू के साथ अवैध संबंध था और जब बेटे ने यह सच पकड़ लिया, तो पिता ने उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
यह घटना बिजनौर जिले के नांगल थाना क्षेत्र के तिसोतरा गांव की है। जहां, 60 साल का सुभाष नाम का व्यक्ति अपनी ही बहू के साथ गलत संबंध रखता था। उसका बेटा सौरभ (30 साल) इस बात से अनजान था।
गुमशुदगी दर्ज कराई थी
14 नवंबर को सुभाष ने थाने में जाकर अपने बेटे सौरभ की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। अगले ही दिन सुभाष ने पुलिस को बताया कि उसे गन्ने के खेत में सौरभ का शव मिला है, और उसने दावा किया कि बेटे की मौत किसी जंगली जानवर के हमले से हुई है।
पोस्टमार्टम में खुली सच्चाई
जब सौरभ के शव का पोस्टमार्टम किया गया तो इसमें यह साफ हो गया कि उसकी मौत किसी जानवर से नहीं, बल्कि धारदार हथियार से किए गए हमले के कारण हुई है। इसके बाद पुलिस को सुभाष पर शक हुआ और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
कबूला गुनाह
पूछताछ में सुभाष ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसके अपनी बहू के साथ अवैध संबंध थे और बेटे सौरभ ने कुछ दिन पहले उसे रंगे हाथों पकड़ लिया था।
यही कारण था कि वह बेटे से डरने लगा और शक हुआ कि कहीं बेटा उसका भांडा न फोड़ दे।
कैसे की गई हत्या
सुभाष ने पुलिस को बताया 12 नवंबर को सौरभ रोज की तरह खेत में गया था। सुभाष पहले से ही खेत में मौजूद था और मौका देखते ही उसने कुदाल (खेत में इस्तेमाल होने वाला औजार) से बेटे पर हमला कर दिया। कुदाल के वार इतने जोरदार थे कि सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद सुभाष ने इस घटना को छुपाने की कोशिश की और कहानी बनाई कि बेटे की मौत जंगली जानवर से हुई।
पुलिस ने क्या बरामद किया
पुलिस ने सुभाष को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई कुदाल, एक देसी तमंचा भी बरामद किया गया है।
ये भी पढ़ेंः Delhi Car Blast: आतंकी उमर का EXCLUSIVE VIDEO सामने आया, देखिए क्या कहा