Site icon Dainik Savera Times

सहारनपुर में पिता ने बेटे की चाकू से गोदकर की हत्या

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के पुवांरका गांव में पिता ने अपने 28 वर्षीय बेटे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान तनिष्क के रूप में हुई है। यह जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी। शहर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सोमवार को बताया कि रविवार देर रात सूचना मिली कि मुकेश नाम के शख्स ने अपने 28 वर्षीय बेटे तनिष्क को चाकू से गोदकर घायल कर दिया है। तत्काल सूचना पर पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसपी ने कहा कि आरोपी मुकेश अभी फरार है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमों को लगाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेजा गया है। आगे जांच की जा रही है।

Exit mobile version