Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रयागराज माघ मेले में दूसरे दिन भी आग, झूंसी क्षेत्र में मचा हड़कंप; दमकल ने पाया काबू

January 14, 2026

प्रयागराज माघ मेले में दूसरे दिन भी आग, झूंसी क्षेत्र में मचा हड़कंप; दमकल ने पाया काबू

यूपी डेस्क: प्रयागराज के माघ मेले में बुधवार को एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आई है। यह आग झूंसी इलाके के एक सेक्टर में लगी, जिससे मेले में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग तुलसी मार्ग के पास लगी थी। शास्त्री ब्रिज से आग की लपटें साफ दिखाई दीं, जिसके बाद लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी। आग लगते ही मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गईं और राहत कार्य शुरू किया गया।

यह भी देखें-  ਮੰਤਰੀ ਲਾਲਜੀਤ ਭੁੱਲਰ: “ਅਸੀਂ ਇਸ ਧਰਤੀ ‘ਤੇ ਆਉਣ ਦੇ ਖੁਸ਼ ਨਸੀਬ ਹਾਂ”

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। राहत की बात यह है कि दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

लगातार दूसरे दिन आग की घटना

गौर करने वाली बात यह है कि इससे एक दिन पहले यानी मंगलवार को भी झूंसी क्षेत्र के सेक्टर-5 में आग लग गई थी। लगातार दो दिनों में आग की घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन प्रशासन सतर्क है और पूरे मेले में निगरानी बढ़ा दी गई है। आग लगने से जुड़े कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- अपग्रेड होगा iPhone 17e, दमदार प्रोसेसर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें