Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रयागराज में बीएसएनएल भवन में लगी आग, फायर ब्रिगेड की चार गाडियां ने पाया काबू

April 24, 2024

प्रयागराज में बीएसएनएल भवन में लगी आग, फायर ब्रिगेड की चार गाडियां ने पाया काबू

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के सिविल लाइन्स स्थित भारत संचार निगम (बीएसएनएल) भवन परिसर में ट्राँसफार्मर में आग लगने से सभी सेवाएं पूरी तरह ठप्प हो गयी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को भारत संचार निगम (बीएसएनएल) के ट्राँसफार्मर में आग लग गयी। आग की लपटे प्रथम, द्वितीय और तृतीय तल तक पहुंच गयी। फायर ब्रिगेड की चार गाडियां मौके पर पहुंची। उन्होंने करीब पांच घंटे के अथक परिश्रम के बाद आग पर करीब सुबह 10 बजे काबू पाया गया।

आफिसों में लगे ब्राडबैंड भी ध्वस्त हो गए। आग के कारण बीएसएनएल के टावर में लगे केबल बुरी तरह जलकर नष्ट हो गए हैं।

उन्होने बताया कि अग्निशमन अधिकारियों द्वारा निगम के अधिकारियों को प्लाई लगी बन्द खिडकियों को खुले रहने एवं दीवार के पास लगे जनरेटर को अन्यत्र स्थापित करने की सलाह दी गयी थी लेकिन उसपर कोई ध्यान नहीं दिया गया। पास में ट्राँसफार्मर लगाया गया है जिसमें आग लगी और भवन तक पहुंच गयी। उन्होंने बताया कि भवन के सभी तल में धुंआ भर गया था, बडी मुश्किल से खिड़कियों को तोड़ा गया। निगम में फायर फाइटिंग की कोई व्यवस्था नहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें