Site icon Dainik Savera Times

जौनपुर में आयुर्वेदिक कंपनी के प्रतिष्ठान में लगी आग, एक की मौत, अन्य गंभीर घायल

जौनपुर: उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक आयुर्वेदिक कंपनी के प्रतिष्ठान में केमिकल प्रेशर गैस सिलेंडर में आग लग जाने से तीन लोग गंभीर रुप से झुलस गये जिनमें से एक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी।

पुलिस के अनुसार ख़याजगी टोला मोहल्ले में एलम्बिक लेब्रोट्रीज चल रही है। आज प्रेशर गैस का सिलेंडर फटने से वहां पर रखा गया फासफोरस और सल्फर धूं-धूंकर जलने लगा जिससे वहां पर मौजूद नूर मोहम्मद उर्फ भईया (50) , रेयाज (60) और फैज (20) गंभीर रुप से झुलस गये। जलने वालों में नूर मोहम्मद की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गयी। अन्य दो गंभीर रुप से झुलसे व्यक्तियों का उपचार चल रहा है।

 

 

 

Exit mobile version