Site icon Dainik Savera Times

दिवाली की रात गाजियाबाद में 7 जगहों पर लगी आग, मकान, दुकान और कार चपेट में

फरीदाबाद। यहां की ई-ब्लॉक कॉलोनी के एक घर में देररात को आग लग गई। आग लगने के कारण परिवार की लापरवाही को बताया जा रहा है। बाजार जाते समय परिवार वाले एसी चलता छोड़ गए थे, जब लौटे तो आग जलता मिला।

फरीदाबाद। यहां की ई-ब्लॉक कॉलोनी के एक घर में देररात को आग लग गई। आग लगने के कारण परिवार की लापरवाही को बताया जा रहा है। बाजार जाते समय परिवार वाले एसी चलता छोड़ गए थे, जब लौटे तो आग जलता मिला।

गाजियाबाद। दीपावली की रात गाजियाबाद में कई जगहों पर आग लगने की घटना सामने आई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। गाजियाबाद के थाना कोतवाली क्षेत्र के मुख्य मार्केट तुराबनगर में गारमेंट शॉप में आग लग गई। शोरूम मालिक के मुताबिक संभवत: कोई रॉकेट आकर शोरूम के सबसे ऊपरी मंजिल पर गिरा, इससे आग लगी। आग के चलते लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इसके अलावा शास्त्री नगर में भी एक मकान में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को मिली। यहां मौके पर दो गाड़ियों को भेजा गया, जिन्होंने आग को नियंत्रित किया।

इसके अलावा फायर विभाग को चौपला मंदिर में दुर्गा ज्वेलर्स में आग लगने की सूचना मिली। सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को रवाना किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद इंदिरापुरम के ज्ञान खंड फस्ट में एक बिल्डिंग में आग लगने की सूचना फायर टीम को मिली। मौके पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों को रवाना किया गया। वहां बिल्डिंग के नीचे जूतों के एक शोरूम में भयंकर आग लगी थी। उसके ऊपर रेजिडेंशियल फ्लैट बने हुए थे। इनमें कुछ लोगों के फंसे होने की भी सूचना थी। फायर टीम ने सभी को रेस्क्यू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इसके अलावा फायर विभाग को सूचना मिली की शास्त्री नगर में घर के बाहर खड़ी एक कार में आग लग गई। मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
इसके अलावा राजेंद्र नगर इंडस्ट्रियल एरिया में भी आग लगने की सूचना मलिने पर मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग को बुझाया।

Exit mobile version