Site icon Dainik Savera Times

पॉलीथिन फैक्टरी में आग लगने से एक की मौत, दो गंभीर रूप से झुलसे

Fire in Polythene Factory

Fire in Polythene Factory

Fire in Polythene Factory : हाथरस के सादाबाद कस्बे में बृहस्पतिवार देर रात पॉलीथिन फैक्टरी में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्रधिकारी हिमांशु माथुर और स्थानीय कोतवाली निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को तथा घायलों को सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

रात करीब एक बजे आग लगने की मिली सूचना-

सादाबाद दमकल कार्यालय के प्रभारी दीपक कुमार ने बताया, ‘‘चौधरी चरण सिंह तिराहे के पास स्थित फैक्टरी में रात करीब एक बजे आग लगने की सूचना मिली। आग पर काबू पा लिया गया, वहां एक व्यक्ति मृत पाया गया और दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।’’ स्थानीय अधिकारियों के अनुसार फैक्टरी में आग लगने से मीरपुर के धर्मेंद्र चौधरी (38) की मौके पर ही मौत हो गई वहीं भूपेंद्र सिंह (25) और प्रदीप कुमार (22) झुलस गए हैं।

जांच जारी-

पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से झुलसे होने के कारण दोनों को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Exit mobile version