Site icon Dainik Savera Times

अक्षरा सिंह की फिल्म ‘अक्षरा’ का फर्स्ट लुक रिलीज

मुंबई ः भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की आने वाली फिल्म ‘अक्षरा’ का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। अक्षरा सिंह ने फिल्म ‘अक्षरा’ का फर्स्ट लुक को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। फिल्म के पोस्टर में अक्षरा बेहद गुस्से में हाथ में हसुआ तिये नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह की यह फिल्म महिला सशक्तिकरण पर आधारित होने वाली है। वहीं, अक्षरा सिंह ने इस फिल्म के लिए खुशी का इजहार किया और फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार एवं कुलदीप श्रीवास्तव के साथ निर्देशक देव पांडेय और लेखक राकेश त्रिपाठी का आभार जताया।

अक्षरा ने कहा कि इतनी खूबसूरत फिल्म बनाने के लिए मैं इन सबों की शुक्रगुजार हूं। यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मेरे नाम के टाइटल के साथ फिल्म बन रही है और उसमें मैं लीड रोल में हूं। इसका फर्स्ट लुक आज जारी हो गया है। मैं अपने फैंस से आग्रह करुंगी कि आप मेरे इस फिल्म के फर्स्ट लुक पर खुल कर अपनी राय व्यक्त करें। मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि फिल्म और भी बेहतरीन होने वाली है।

Exit mobile version