Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP में एक महीने में पांच और हवाई अड्डों का किया जाएगा उद्घाटन: ज्योतिरादित्य सिंधिया

January 11, 2024

UP में एक महीने में पांच और हवाई अड्डों का किया जाएगा उद्घाटन: ज्योतिरादित्य सिंधिया

नई दिल्ली। नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में एक महीने में पांच नए हवाई अड्डों का उद्घाटन किया जाएगा। अयोध्या से अहमदाबाद के लिए इंडिगो की उड़ान सेवा के उद्घाटन के लिए ऑनलाइन आयोजित समारोह में उन्होंने यह बात कही। रनवे का विस्तार किया जाएगा जिससे बड़े विमान उतर सकेंगे और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित हो सकेंगी। सिंधिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि एक महीने में उत्तर प्रदेश में पांच नए हवाई अड्डों का उद्घाटन किया जाएगा, जिससे राज्य में हवाई अड्डों की कुल संख्या 19 हो जाएगी।

अयोध्या हवाई अड्डे के बारे में सिंधिया ने कहा कि दूसरे चरण का विस्तार जल्द ही शुरू होगा और शहर को और अधिक उड़ानें मिलेंगी। अयोध्या में महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस समारोह में शिरकत करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें