Site icon Dainik Savera Times

गौतमबुद्ध नगर में यातायात नियमों का पालन न करने पर पांच हजार से ज्यादा चालान

नोएडा। यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ अभियान जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को गौतमबुद्ध नगर की यातायात पुलिस ने पांच हजार से ज्यादा चालान और 24 वाहनों को सीज किया। गौतमबुद्धनगर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और हादसों को रोकने के लिए सहायक पुलिस आयुक्त यातायात प्रथम के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस द्वारा गोलचक्कर चौक सेक्टर-15, सेक्टर-125, 126 व सेक्टर-62 के आस-पास यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान 25 वाहन टो किये गये और 29 वाहनों को सीज किया गया। रोड सेफ्टी सेल ने ओखला बर्ड सैंचुरी मेट्रो स्टेशन के सामने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बाइक सवारों को जागरूक किया।

Exit mobile version