Site icon Dainik Savera Times

पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर पूर्व मंत्री Shyamsundar बसपा से निष्कासित

मथुरा। जिले के मांट विधान सभा क्षेत्र से आठ बार विधायक रह चुके पूर्व मंत्री शय़ामसुंदर शर्मा को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने हरियाणा के चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता को लेकर छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश कर्दम ने मीडिया को बताया कि यह कार्रवाई पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर की गई है। उन्होंने बताया कि शय़ामसुंदर शर्मा को अनुशासनहीनता के कारण कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन उनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हुआ और उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया।

शर्मा 1989 से मथुरा की मांट विधानसभा सीट से आठ बार 2017 तक विधायक चुने जाते रहे। सिर्फ एक बार वर्ष 2012 में मथुरा के तत्कालीन सांसद जयंत चौधरी से मांट विधानसभा क्षेत्र का चुनाव हार गए थे। परंतु उनके द्वारा त्यागपत्र दे दिए जाने के बाद उसी वर्ष हुए उपचुनाव में शर्मा पुन: विजयी हुए थे। 2022 के विधान सभा चुनाव में वह भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजेश चौधरी से हार गए थे। शर्मा मायावती, कल्याण सिंह, रामप्रकाश गुप्त एवं राजनाथ सिंह सरकारों में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

Exit mobile version