Site icon Dainik Savera Times

बिहार के पूर्णियां में ट्रक की चपेट में आने से चार लोगों की मौत, छह घायल

पूर्णियां: बिहार में पूर्णियां जिले के रौटा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात ट्रक से कुचलकर चार लोगों की मौत हो गयी तथा छह अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि तेज रफ्तार ट्रक पुलिस से बचने के लिए रौटा थाना क्षेत्र के बरबट्टा से बायसी की ओर जा रही था। इसी क्रम में मोजाबाड़ी के समीप ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। इस घटना में बाइक सवार दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतकों की पहचान बायसी थाना क्षेत्र के मोनी टोला गांव निवासी हाफिज मो.शब्बीर तथा बैसा थाना क्षेत्र के हरिया गांव निवासी हाफिज मो.रूबेद के रूप में की गयी है।

Exit mobile version