Site icon Dainik Savera Times

सिलेंडर के धमाके से परिवार के चार लोग झुलसे

जौनपुर: उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के बड़सरा गॉव के मल्लाह बस्ती में मंगलवार की देर शाम खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के तीन बच्चे तथा एक युवक गम्भीर रूप से झुलस गया।

ब्लास्ट इतना भयानक था कि पल भर में ही आग की लपटों से 13 रिहायशी छप्पर तथा उसमें रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुचे थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजवाया।

Exit mobile version