Site icon Dainik Savera Times

नोएडा में छत से गिरकर चार साल की बच्ची की मौत

नोएडाः उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के छिजारसी कॉलोनी में रहने वाली चार साल की बच्ची छत से गिर गयी जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर- 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि बच्ची की पहचान कंचन के तौर पर हुई है और वह बीती रात अपने घर की छत पर खेल रही थी। उन्होंने बताया कि खेलते-खेलते वह छत से नीचे गिर गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में बच्ची की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version