Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

वाराणसी में जी20 प्रतिनिधियों ने की चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैडिंग की सराहना

August 24, 2023

वाराणसी में जी20 प्रतिनिधियों ने की चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैडिंग की सराहना

वाराणसी ः संस्कृति कार्य समूह की चौथी बैठक के लिए यहां एकत्र हुए जी20 प्रतिनिधियों ने चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडग की सराहना की है। जी20 के संस्कृति कार्य समूह की चौथी बैठक बृहस्पतिवार को वाराणसी शहर में शुरू हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में चंद्रयान मिशन की सफलता के लिए मंदिरों और घाटों पर पूजा-पाठ किया गया था। केन्द्रीय संस्कृति सचिव गोंिवद मोहन ने बैठक में स्वागत भाषण दिया।

चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के साथ ही भारत बुधवार को अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद चंद्रमा पर सफलतापूर्वक अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बन गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे देश में जश्न मनाया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “वाराणसी में जी20 की चौथी संस्कृति कार्य समूह की बैठक में केन्द्रीय संस्कृति सचिव के स्वागत भाषण के दौरान जी20 प्रतिनिधियों ने चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैडिंग के ऐतिहासिक क्षण की सराहना की। केन्द्रीय संस्कृति सचिव गोविंद मोहन ने जब तीसरे चंद्रमा मिशन में भारत की उपलब्धि के बारे में बताया तो प्रतिनिधियों ने तालियां बजाकर उसकी प्रशंसा की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें