Site icon Dainik Savera Times

सेना के लोगो वाले वाहन से 3 करोड़ से अधिक कीमत का गांजा बरामद

मऊ (उप्र) : मऊ जिला मुख्यालय की कोतवाली पुलिस, विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और विशेष अभियान समूह (एसओजी) की साझा टीम ने मंगलवार को सेना का लोगो लगाकर असम से लखनऊ जा रहे एक वाहन से 12 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद करने के साथ ही चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बरामद गांजे की कीमत 3 करोड़ 12 लाख रुपये आंकी गई है। एसपी इलामारन ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर एसटीएफ, एसओजी और कोतवाली पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। जांच में डीसीएम में 12 क्विंटल, 70 किलोग्राम और 900 ग्राम गांजा मिला।

ये भी पढ़ें- नवरात्रि पर 200 साल पुराने कालीबाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालु की लंबी कतारें

Exit mobile version