Site icon Dainik Savera Times

गाजियाबादः धर्म परिवर्तन के आरोप में पादरी और उसका शिष्य गिरफ्तार

Moga Police Action

Moga Police Action

गाजियाबाद। जिले के क्रासिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र में पुलिस ने एक पादरी और उसके शिष्य को कमजोर वर्ग के लोगों को आर्थिक मदद की आड़ में ईसाई धर्म में परिवर्तित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वेव सिटी की सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) प्रियाश्री पाल ने बताया कि प्रबल गुप्ता की शिकायत के आधार पर रविवार को गिरफ़्तारी की गईं। प्रबल गुप्ता का आरोप है कि पादरी विनोद अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) के लोगों को आíथक मदद का लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन कराता है। विनोद मूल रूप से केरल का रहने वाला है और फिलहाल साहिबाबाद में रह रहा है।

एसीपी ने बताया कि पादरी हर रविवार को क्रासिंग रिपब्लिक इलाके की राहुल विहार कॉलोनी में प्रेम चंद जाटव के घर पर प्रार्थना सभा आयोजित करता था तथा जाटव ने खुद कुछ साल पहले बपतिस्मा लिया था। अधिकारी ने बताया कि जाटव ने कथित तौर पर सभाओं में मदद की और गरीब पृष्ठभूमि के लोगों को सत्रों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया, जहां पादरी ने उन्हें ईसाई धर्म में परिवर्तित करने के लिए प्रेरित किया।

पाल ने कहा कि पादरी सहायता के बहाने लोगों का ईसाई धर्म अपनाने के लिए ‘ब्रेनवॉश’ कर रहा था। उन्होंने बताया कि विनोद और उसके शिष्य जाटव दोनों पर उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version