Site icon Dainik Savera Times

घोसी विधानसभा उपचुनाव : अखिलेश यादव ने मतदाताओं से भाजपा को हराने की अपील की

लखनऊः समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में मतदाताओं से भाजपा को हराकर पूरे देश में एक संदेश देने की अपील की। अखिलेश ने लखनऊ में जारी अपील में कहा, “घोसी के मतदाताओं से आज मैं कुछ खास कहना चाहता हूं। आज से पहले पूरे देश में घोसी कभी भी इतना अधिक चर्चा में नहीं रहा…. क्योंकि भाजपा के शासन में महंगाई, भ्रष्टाचार और अत्याचार से पीड़ित देशभर की जनता को लग रहा है कि घोसी की जनता भाजपा को हराकर पूरे देश को एक संदेश देगी कि दल-बदल करने वाले नेताओं को अब वह खुलकर हराएगी और विधायकों को खरीदने वाली भाजपा को सबक सिखाएगी।

Exit mobile version