Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

देवरिया में बालिका की डूबने से मौत

September 11, 2023

देवरिया में बालिका की डूबने से मौत

देवरियाः देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में मझना नाला (छोटी नदी) में स्नान करने गई एक बालिका की नहाते समय डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। गौरी बाजार के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राजू सिंह ने बताया कि करमाहा गांव के निवासी चंद्रशेखर चौहान की पुत्री दिव्या चौहान (नौ) रविवार को दोपहर बाद मझना नाला में स्नान करने गई थी। उन्होंने बताया कि दिव्या गहरे पानी में चली गई, जिससे पानी में डूबकर उसकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि पुलिस इस संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। सिंह ने बताया कि पुलिस ने पंचनामा करने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें