Site icon Dainik Savera Times

गन प्वाइंट पर घर से लड़की को किया किडनैप

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में तमंचे के बाल पर एक युवती के किडनैप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़ित माता-पिता का कहना है कि बेटी के चीखने की आवाज सुनकर वो बाहर आए तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे. पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू कस्बे की है. लड़की के पिता ने अपनी तहरीर में पुलिस को बताया कि वो और उनका बेटा लखनऊ में प्राइवेट नौकरी करते हैं. घर पर पत्नी के साथ दो बेटियां रहती है. बड़ी बेटी घर बाहर बैठी थी तभी कार से चार लोग सवार होकर आए और अवैध तमंचे के बल पर उसे जबरन कार में बैठाया और फरार हो गए।

Exit mobile version