Site icon Dainik Savera Times

प्रतापगढ़ में पशु तस्करों पर लगाया जायेगा गुंडा एक्ट

प्रतापगढ़ः उत्तर प्रदेश के प्रताप गढ़ जिले में डेढ़ सौ से अधिक पशु तस्करों पर गैंगस्टर गुंडा एक्ट लगाया जायेगा। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी विद्या सागर मिश्र ने बताया है कि शासन के निर्देश पर पशु वध व तस्करी करने वालों पर गुंडा एक्ट, गैंगेस्टर लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अब तक चिन्हित डेढ़ सौ अरोपियों का सत्यापन कराने के साथ उनका डोजियर तैयार किया जा रहा है। कोर्ट में पुलिस व अन्य की गवाही में तेजी लाने को कहा गया है।

प्रताप गढ़ में कुछ दिनों से पशु तस्करों की सक्रियता बढ़ी है, पशु तस्कर जिले के थाना क्षेत्रों में पुलिस को चुनौती देते हुए हमला भी कर चुके है। अब पशु तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए उनके मुकदमे सूचीबद्ध किए जा रहे है और 150 मुकदमों की समीक्षा की जा रही है साथ ही पशु तस्करों के परिवार के सदस्यों व उनके रिश्तेदारों का विवरण दर्ज किया जा रहा है।

Exit mobile version