Site icon Dainik Savera Times

सरकार जातिवादी और सांप्रदायिक द्वेष की घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाये: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को दलितों पर अत्याचार का मुद्दा उठाते हुए सरकार से जातिवादी और सांप्रदायिक द्वेष की घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की। बसपा प्रमुख ने शनिवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में दलितों पर जुल्म-ज्यादती, उनकी बारातों पर भी हो रहे हमले तथा उनके मसीहा बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर व गौतम बुद्ध की प्रतिमा के अनादर की घटनाएं अति-चिन्तनीय है। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई व अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावी कदम भी उठाए।

मायावती ने कहा, ‘‘ऐसे समय में जब देश की सीमाओं पर तथा आतंकी घटनाओं आदि को लेकर आंतरिक सुरक्षा को भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, राज्य सरकार को असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर समाज में जातिवादी व सांप्रदायिक द्वेष, उत्तेजना, तनाव व हिंसा फैलाने से सख्ती से रोकना चाहिए।

ये भी पढ़ें: बॉर्डर इलाके की किराना दुकान में बन रहा था फर्जी Aadhaar, छापेमारी में 400 कार्ड बरामद

Exit mobile version