Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

ज्ञानवापी मामलाः अब 12 सितंबर को कोर्ट सुनाएगा फैसला

August 28, 2023

ज्ञानवापी मामलाः अब 12 सितंबर को कोर्ट सुनाएगा फैसला

काशीः ज्ञानवापी के आएसआई सर्वे को चुनौती देने वाली याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई होने के बाद ज्ञानवापी सर्वे मामले में कोर्ट ने 12 सितंबर तक के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया है। ज्ञानवापी सर्वे मामले में कोर्ट ने 12 सितंबर तक के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया है। दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी हो गई है। अब 12 सितंबर को फैसला सुनाया जाएगा। ज्ञानवापी केस की सुनवाई के दौरान औरंगजेब की भी एंट्री हो गई है। कागज मांगने पर मस्जिद पक्ष की ओर से दावा किया गया है कि मस्जिद की जमीन औरंगजेब की संपत्ति है। इस मामले में मुस्लिम पक्ष की ओर से दलीलें पूरी होने के बाद आज हिंदू पक्ष आपत्ति पर जवाब दाखिल करेगा।

ज्ञानवापी परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) का आज 25वां दिन था। सावन का अंतिम सोमवार पर श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण एएसआई की टीम करीब 11 बजे ज्ञानवापी परिसर में दाखिल हुआ। सर्वे शाम पांच बजे तक चला। वहीं, इससे पहले कोर्ट ने मस्जिद पक्ष के जरिए लगातार अगली तारीख मांगने से वाराणसी के जिला जज नाराज हो गए थे। उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए अगली तारीख 22 अगस्त निर्धारित करते हुए अंजुमन इंतजामिया पर 500 रुपये जुर्माना लगाया था। अगली तारीख यानी बीती 22 अगस्त को पूरी तैयारी के साथ आने के निर्देश दिए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें