Site icon Dainik Savera Times

न्यायाधीश के अवकाश पर रहने से राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में सुनवाई टली

सुलतानपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली के सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में मंगलवार को सुनवाई यहां की विशेष अदालत के न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण टल गई। कोतवाली देहात के हनुमानगंज निवासी और भाजपा नेता विजय मिश्र ने 2018 में राहुल गांधी के विरुद्ध मानहानि का परिवाद सांसदों व विधायकों से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाली विशेष अदालत में दर्ज कराया था। विजय मिश्रा के अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि इस मामले में अब 23 नवंबर को सुनवाई होगी।

विजय मिश्र ने राहुल गांधी के विरुद्ध मानहानि का परिवाद दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि कर्नाटक चुनाव के दौरान राहुल गांधी की कथित अभद्र टिप्पणी से उनकी भावना आहत हुई है। अदालत ने फरवरी 2024 में राहुल गांधी को जमानत दे दी थी। इसके बाद राहुल गांधी ने 26 जुलाई को अदालत में अपना बयान दर्ज कराया था।

Exit mobile version