Site icon Dainik Savera Times

Varanasi में ट्रक और कार की हुई जबरदस्त टक्कर, 8 लोगों की मौत

वाराणसीः उत्तर प्रदेश में वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गयी जबकि एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को जीवित बचे लोगों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के करखियांव क्षेत्र में आज भोर करीब साढ़े चार बजे जौनपुर-लखनऊ राजमार्ग पर ट्रक और अर्टिका कार की भिड़ंत में आठ लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल एक तीन वर्षीय बालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होने बताया कि मृतकों की पहचान विपिन यादव, उनकी मां गंगा यादव, महेंद्र वर्मा, उनकी पत्नी चंद्रकली, राजेंद्र यादव और तीन अन्य के रूप में की गई है। सभी हताहत पीलीभीत के निवासी बताये जाते हैं जो वाराणसी की धार्मिक यात्रा पर आये थे।

Exit mobile version