Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

तेज रफ्तार ट्रक और वैन की हुई जबरदस्त टक्कर, 5 लोगों की मौत

May 8, 2023

तेज रफ्तार ट्रक और वैन की हुई जबरदस्त टक्कर, 5 लोगों की मौत

बाराबंकीः बाराबंकी जिले के देवा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक और वैन की जबरदस्त टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि रविवार रात देवा थाना क्षेत्र के सैहारा पुल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और वैन के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में हरदोई निवासी बैजनाथ (45), चंद्रप्रभा (40), सत्येंद्र (42), आराध्या (दो) और कमलेश (46) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। सूत्रों ने बताया कि वैन सवार सभी लोग हरदोई में एक विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें