Site icon Dainik Savera Times

प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उप्रः लखनऊ में शुक्रवार रात से ही रुक-रुक बारिश हो रही है। जिससे लोगों को गर्मी से खासी राहत मिली है। वहीं शनिवार को भी बारिश का यह सिलसिला जारी रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की तरफ से लखनऊ, अयोध्या, अमेठी, रायबरेली, बस्ती, सुलतानपुर, बलरामपुर, श्रावस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, गोरखपुर समेत 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा बिजली गिरने की भी संभावना जारी की है। प्रदेश की राजधानी में रात को हल्की बारिश हुई। हालांकि मौसम शाम से ही सुहाना हो गया था। वहीं शनिवार सुबह भी हल्की बारिश हुई। कुछ देर के लिए बारिश रुकी, लेकिन 11 बजे के बाद एक बार फिर बारिश शुरू हो गई। शुक्रवार को हुई 47.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

Exit mobile version