Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hello साहब, 250 ग्राम आलू चोरी हो गए… शख्स ने डायल-112 पर किया फोन, मौके पर पहुंची पुलिस तो…इस इलाके का है मामला

November 1, 2024

Hello साहब, 250 ग्राम आलू चोरी हो गए… शख्स ने डायल-112 पर किया फोन, मौके पर पहुंची पुलिस तो…इस इलाके का है मामला

यूपी डेस्क। उत्तर प्रदेश से एक अजीबो-गरीबो मामला सामने आया है। जहां, हरदोई जिले में एक शख्स ने अपने घर की किचन से ढाई सौ ग्राम आलू चोरी होने पर पुलिस बुला ली। शख्स ने 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पाया शख्स नशे में था। इसके बाद पुलिस ने शख्स से पूछताछ करते हुए उसका वीडियो बनाया। अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

डायल 112 पर सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने पूछताछ करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र सिंह ने बताया कि हरदोई के मन्ना पुरवा से विजय नामक कालर ने चोरी होने की सूचना दी थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने तहकीकात की तो पता चला कि उसके घर से ढाई सौ ग्राम आलू चोरी हो गए हैं.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें