Site icon Dainik Savera Times

तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 2 की मौत, 9 गंभीर रूप से घायल

Karnataka Road Accident

Karnataka Road Accident

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। आपको बता दें कि तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से पिकअप वाहन पर सवार दो लोगों की मौत हो गयी जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हरदोई जिले के कस्बा सवाईपुर में रासलीला करके मथुरा में वृंदावन के रहने वाले 14 कलाकार अपने घरों को वापस लौटने के लिए फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन आ रहे थे। इस बीच बरेली इटावा हाईवे पर जमापुर मोड़ के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाले ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी।

इस हादसे में कमेटी संचालक ओम प्रकाश (55) और पिकअप चालक की मौत हो गयी जबकि नौ गंभीर रूप से घायलों का उपचार शुरू किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हस्पताल में भर्ती करवाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version