Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

होली पर संविदा और सफाई कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, UP सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान

February 27, 2026

होली पर संविदा और सफाई कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, UP सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान

Holi 2026: उत्तर प्रदेश में सभी कर्मचारियों को होली के त्योहार से पहले वेतन दिया जाएगा। इस संबंध में राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने यह जानकारी दी। सीएमओ के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अधिकारियों से कहा है कि वे सभी कर्मचारियों का वेतन होली से पहले दिया जाना सुनिश्चित करें। सीएम योगी ने यह भी कहा कि इसमें ⁠किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन
इसके अलावा, सीएमओ ने जानकारी दी कि राज्य में ⁠शनिवार को कार्यदिवस घोषित किया गया है। इसके साथ ही, 2 मार्च से 4 मार्च तक होली का अवकाश रहेगा। इससे पहले, कृषि विभाग की ओर से त्योहार पर किसानों को कृषि यंत्र का तोहफा देने की पहल की गई। अनुदान पर मिलने वाले कृषि यंत्रों के लिए बुकिंग प्रारंभ हो गई है, जो चार मार्च तक चलेगी। किसानों को कृषि विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

ये भी पढ़ें- SIR को लेकर चल रहे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश, कहा- कोई नहीं करेगा हमारे आदेश का उल्लंघन

 

कृषि विभाग की ओर से किसानों को तोहफा
किसानों का यह तोहफा कृषि विभाग की ओर से संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के तहत दिया जाएगा। योजना के अनुसार, फार्म मशीनरी बैंक, कृषि ड्रोन, अन्य एकल कृषि यंत्र और प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेज्ड्यू योजना के अंतर्गत फसल अवशेष प्रबंधन के अन्य एकल कृषि यंत्र व अन्य योजनाओं के कृषि यंत्र/कृषि रक्षा उपकरण के आवेदन चार मार्च तक किए जा सकते हैं। त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के तहत बैच ड्रायर और मेज सेलर के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कृषि यंत्रों की बुकिंग या आवेदन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन करनी होगी। इस लिंक पर किसान कॉर्नर के अंतर्गत यंत्र बुकिंग प्रारंभ पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। यंत्रों से जुड़ी समस्त जानकारी व अनुदान प्रक्रिया पर इस वेबसाइट पर उपलब्ध है। लाभार्थियों का चयन या बुकिंग टोकन कंफर्म होने की तिथि से कृषि यंत्र खरीद कर उसकी रसीद व फोटो 10 दिन के भीतर वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें