संभल: संभल में 46 साल में पहली बार ऐतिहासिक काíतकेय महादेव मंदिर में फूलों और गुलाल के साथ होली मनाई गई। इस अवसर पर सामाजिक और हिन्दू संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जबकि शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के जिलाध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने इस अवसर पर अपनी खुशी जाहिर की। पिछले साल 24 नवंबर को हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद से संभल में तनाव है। हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई थी। शहर के कोट गर्वी इलाके में शाही जामा मस्जिद में अदालत के आदेश पर सव्रेक्षण के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन के बाद हिंसा भड़क उठी थी।
ये भी पढ़ें :- जम्मू कश्मीर के 4,704 तीर्थयात्री हज के लिए होंगे रवाना, 18 मई से शुरू होगी उड़ानें
मेष: दिन शुभ रहेगा...