Site icon Dainik Savera Times

ग्रामीण अर्थव्यवस्था के उत्थान के लिए मथुरा में शुरू की जाएगी ‘होमस्टे’ योजना

मथुरा। पर्यटकों को ब्रजभूमि में ग्रामीण जीवन का अनुभव प्रदान करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के उत्थान के लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने क्षेत्र में ‘होमस्टे’ योजना शुरू करने का का निर्णय लिया है। परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने बताया कि इस योजना के लागू होने से तीर्थयात्री मंदिरों में पूजा-अर्चना कर सकेंगे और यह भी देख सकेंगे कि ग्रामीण इलाकों में लोग कैसे सौहार्दपूर्ण माहौल में रह रहे हैं। मिश्र ने बताया कि इस योजना के तहत तीर्थ यात्रियों को सस्ती दरों पर शहर जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी।

उन्होंने कहा, यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था के उत्थान के द्वार भी खोलेगी और ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगी। इस योजना को मॉडल के रूप में बरसाना क्षेत्र या वृन्दावन क्षेत्र के किसी गांव में शुरू किया जाएगा। मिश्र ने बताया कि यह योजना इको-पर्यटन को बढ़ावा देगी और पर्यटकों को लोक कला और मथुरा के विश्व प्रसिद्ध चरकुला नृत्य से रूबरू कराएगी।

Exit mobile version