Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऑनर किलिंगः 19 वर्षीय युवक की गई हत्या, वजह जान कांप जाएंगी आपकी रूह

October 18, 2023

ऑनर किलिंगः 19 वर्षीय युवक की गई हत्या, वजह जान कांप जाएंगी आपकी रूह

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के कंकरखेड़ा इलाके के एक 19 वर्षीय युवक की उसकी प्रेमिका के पिता और भाई ने हत्या कर दी। बाद में शव नाले में फेंक दिया। मृृतक विकास का शव मेरठ के लाला मोहम्मदपुर में एक नाले से बरामद किया गया था। वह पड़ोस की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी के साथ रिश्ते में था। लड़की के भाई ने फोन कर विकास को एलआईसी ग्राउंड के पास बुलाया था। जहां उसके सिर पर लोहे की रॉड मारकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह घटना ऑनर किलिंग से जुड़ी है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः अस्पताल में बड़ा धमाका, सैकड़ों लोगों की हुई मौत, हर जगह मची चीख पुकार

क्षेत्रधिकारी दौराला अभिषेक पटेल ने कहा, ‘लड़की के पिता जितेन्द्र , भाई सुधांशु और सत्यम के खिलाफ दर्ज शिकायत के आधार पर, हमने आईपीसी की धारा 201 (अपराध के सबूत मिटाना) और 302 (हत्या) के तहत कंकरखेड़ा पुलिस स्टेशन प्राथमिकी दर्ज की है।‘ उन्होंने कहा, ‘आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया है और अदालत के आदेश के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।‘

बड़ी खबरें पढ़ेंः अब इस मशहूर हस्ती की अश्लील Video हुई लीक…देखिए Live

पुलिस सूत्र बताते हैं कि लड़की के पिता और भाई ने विकास को बहला-फुसलाकर एलआईसी ग्राउंड के पास बुलाया था। बाद में हत्या कर शव पास नाले में फेंक दिया था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘पोस्टमॉर्टम जांच से पता चला कि विकास के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया था, इसके परिणामस्वरूप उसकी खोपड़ी में फ्रैर हुआ था।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें