Site icon Dainik Savera Times

बाराबंकी में भीषण हादसा: दो कारों की टक्कर के बाद लगी आग, 5 लोग जिंदा जले

बाराबंकी में भीषण हादसा

Horrific accident in Barabanki

यूपी डेस्कः बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। 4 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार हैदरगढ़ में दो कारों की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों कारों में आग लग गई। आगजनी में एक महिला सहित पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, चार लोग गंभीर घायल हैं। हादसे के समय दोनों कारों में 9 लोग सवार थे। ये हादसा सुबेहा के गांव डीह गांव के पास हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक्सप्रेस वे पर एक वैगन आर खड़ी हुई थी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक ब्रेजा कार के साथ टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में एक महिला और किशोरी सहित 5 लोगों की मौके पर जलकर मौत हो गई जबकि 4 लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी घायलों को हैदरगढ़ सीएचसी में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों में 9 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग मौजूद हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर दो कारें आपस में टकरा गई, जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Exit mobile version