Site icon Dainik Savera Times

यूपी के हापुड़ में भीषण सड़क हादसा, दिल्ली-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार सवार 6 लोगों की मौत

हापुड़: उत्तर प्रदेश में हापुड़ जिले के गढ़ मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा के समीप सोमवार रात बेकाबू कार डिवाइडर को तोड़ते हुए ट्रक की चपेट में आ गई। इस हादसे में कार सवार छह लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बीती रात लगभग साढ़े 12 बजे दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर टोल प्लाजा से पहले अल्लाबख़्शपुर गांव के निकट दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जा रही नीले रंग की एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ कर हवा में उछलते हुए विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से जा टकराई।

Exit mobile version