Site icon Dainik Savera Times

बस और बोलेरो की हुई जबरदस्त टक्कर, एक परिवार के 5 लाेगाें की हुई मौत

चित्रकूटः उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के रैपुरा क्षेत्र में मंगलवार को रोडवेज बस और बोलेरो के बीच भिड़ंत में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 35 पर ग्राम पंचायत बगरेही के पास यह हादसा उस समय हुआ जब चित्रकूट से प्रयागराज जा रही जनरथ बस प्रयागराज की तरफ से आ रही बोलेरो से टकरा गई। सड़क हादसे में बोलेरो सवार 11 यात्रियों में पांच की मौत हो गई है।

घटनास्थल पर पहुंचकर जिला अधिकारी अभिषेक आनंद व पुलिस अधीक्षक बृंदा शुक्ला ने गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में भर्ती कराया। जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक जिला अस्पताल में भर्ती घायलों की बारे में जानकारी लेने भी पहुंचे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दो की घटना स्थल पर, दो जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में और एक यात्री की रामनगर अस्पताल में मृत्यु हुई है। इसके अलावा घायल चार यात्रियों को प्रयागराज रिफर किया गया है जबकि दो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में बस का एक यात्री भी मामूली घायल हुआ है।

Exit mobile version