Site icon Dainik Savera Times

Atiq Ahmed के Office में मिले इंसानी खून के धब्बे, फॉरेंसिक रिपोर्ट से हुई पुष्टि

प्रयागराजः एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में फोरेंसिक जांच रिपोर्ट ने पुष्टि की है कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में गैंगस्टर अतीक अहमद के ध्वस्त किए गए कार्यालय में पाए गए खून के धब्बे मानव रक्त थे। बुधवार देर रात विशेष जांच दल को रिपोर्ट सौंपी गई। सोमवार को चकिया स्थित कार्यालय के अंदर खून के धब्बे और खून से सना चाकू मिला था। इसके बाद नमूने लेने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया था।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि जांच से पता चला है कि ध्वस्त और परित्यक्त इमारत में स्थानीय नशेड़ियों का आना-जाना लगा रहता है। पुलिस ने कुछ नशेड़ियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और उनमें से कुछ को चोटें आई हैं। अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की तीन लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के कुछ दिनों बाद यह मामला सामने आया।

Exit mobile version