Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिना इजाजत मारी पिचकारी तो होगी police में होगी शिकायत

March 7, 2023

बिना इजाजत मारी पिचकारी तो होगी police में होगी शिकायत

लखनऊः उत्तर प्रदेश पुलिस ने मंगलवार को होली की शुभकामनाओं के साथ-साथ हिदायत भी दी कि बगैर इजाजत किसी को रंग न लगाएं, वरना पुलिस कार्रवाई हो सकती है। राज्य पुलिस ने अपने आधिकारिक हैंडल से किये गये ट्वीट में सुरक्षित होली का संदेश देते हुए फिल्मी गीत बलम पिचकारी का जिक्र किया और कहा, बलम पिचकारी जो विदआउट कंसेंट (रजामंदी) मुझे मारी…तो 1090 (महिला हेल्पलाइन) पे कॉलिंग हो गई।

ट्वीट में कहा गया कि होली को रंगबिरंगी बनाने के लिए रंग खेलने के दौरान रजामंदी लेना बहुत जरूरी है। अगर कोई होली के नाम पर प्रताड़ित करे या हमला करे तो पुलिस की डायल 112 सेवा पर फोन करें। राज्य पुलिस ने लोगों को होली पर हुड़दंग नहीं करने की हिदायत देते हुए सभी को होली की शुभकामना दी। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश पुलिस का ट्विटर हैंडल काफी लोकप्रिय है और उसके करीब 28 लाख फालोवर हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें