Site icon Dainik Savera Times

आजमगढ़ में माँ ने अपनी छह साल की बेटी का गला घोंटकर की हत्या, बेटे को भी किया घायल

यूपी के आजमगढ़ के गौरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मां ने अपनी छह वर्षीय बेटी का गला घोंटकर हत्या कर दी और अपने तीन वर्षीय बेटे को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिसे एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। गौरा गांव निवासी सुनील जो लखनऊ में काम करके अपना परिवार पलटा था वह अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए 20 दिन पहले घर आया था। कल देर शाम उसकी पत्नी ने अपने दोनों बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी। सुनील ने पत्नी को ऐसा करने से मना किया, जिससे वह गुस्सा हो गई।

गुस्से में उसने फंदे से लटककर खुदकुशी की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने उसे रोक लिया। लेकिन उसके सिर पर खून सवार था। देर रात उसने अपनी छह वर्षीय बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने तीन वर्षीय बेटे का भी गला घोंट दिया, जिसके बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृत बेटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें : LPG संकट के बीच राहत: 6 साल बाद ईरान से भारत आ रही गैस

Exit mobile version