Site icon Dainik Savera Times

झाँसी में यात्रियों से भरी प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, तीन की हालत नाजुक

झाँसी: एरच में बेतवा नदी पुल के आगे मोड़ पर सवारियों से भरी प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बस में सवार यात्री करीब 23 यात्री उसके नीचे दब गए। यह सभी चोटिल हो गए। इसमें एक पुरुष समेत दो महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यहां उनकी हालात नाजुक बताई जा रही है। एरच थाना प्रभारी अशोक कुमार उपाध्याय के मुताबिक प्राइवेट बस गुरसराय से सवारियों को लेकर पूंछ जा रही थी। बस एरच कस्बे से होते हुए बेतवा नदी का पुल पार करके जैसे ही आगे मोड़ तक पहुंची, तेज रफ्तार होने की वजह से चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस नीचे खाई में जा गिरी।

Exit mobile version