Site icon Dainik Savera Times

लखनऊ में युवकों ने तिरंगे का किया अपमान, जांच जारी

लखनऊ: पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो की जांच शुरू कर दी है, जिसमें लड़कों का एक ग्रुुप तिरंगे का अपमान करता नजर आ रहा है।लड़के चलती कार के बोनट पर बगल में झंडा बांधे बैठे नजर आ रहे हैं। जाहिर तौर पर यह वीडियो गणतंत्र दिवस पर बनाया गया था और गुरुवार शाम को वायरल हो गया।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को कहा, “हम मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपियों की पहचान की जा रही है। कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।”

Exit mobile version