Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

मथुरा में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खेत में पलटी, एक की मौत, तीन गंभीर घायल

उत्तर प्रदेश: मथुरा में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईवे से खेत में पलट गई। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों के अस्पताल में भर्ती कराया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। हादसा छाता थाना क्षेत्र के नगला सौंद से सहार लिंक गोवर्धन रोड पर हुआ। मूल रूप से चौमा गांव निवासी सुभाष चंद्र बोस (23) दिल्ली में अपना निजी व्यापार करता था। वह रक्षाबंधन पर्व पर थाना क्षेत्र के नगला सौंद गांव निवासी अपनी बहन के घर आया था। शनिवार की शाम वापस दिल्ली जा रहा था। गोवर्धन रोड पर कार अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे धान के खेत में जा गिरी। हादसे में सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।

Exit mobile version