Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

दलित व्यक्ति को पहले शराब पिलाया, फिर हत्या कर शव को जलाया, 8 आरोपी गिरफ्तार

April 15, 2025

दलित व्यक्ति को पहले शराब पिलाया, फिर हत्या कर शव को जलाया, 8 आरोपी गिरफ्तार

उतर प्रदेश : प्रयागराज जिले के यमुना नगर के करछना थाना क्षेत्र के अंतर्गत इसौटा गांव में गत शनिवार की रात एक दलित व्यक्ति की हत्या कर शव को जलाने के आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी (यमुना नगर) विवेक चंद यादव ने बताया कि शनिवार की रात करछना थाना क्षेत्र के इसौटा गांव में अनुसूचित जाति के देवी शंकर (35) की हत्या कर शव जलाने का प्रयास किया गया था। इस मामले में आठ आरोपियों को सोमवार की शाम गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इन आरोपियों में संजय सिंह उर्फ सोनू, मोहित सिंह, मनोज सिंह, अवधेश सिंह, दिलीप सिह उर्फ छुट्टन, विमलेश गुप्ता, शेखर सिंह और अजय सिंह शामिल हैं।

गांव की एक लड़की से प्रेम संबंध

डीसीपी ने बताया कि विवेचना में यह पता चला कि शराब पिलाने के बाद देवी शंकर की हत्या की गई थी और पहचान छिपाने के लिए शव को जला दिया गया था। मुख्य आरोपी दिलीप उर्फ छुट्टन और देवी शंकर एक ही मोटरसाइकिल से शराब खरीदने के लिए दुकान गए थे। उन्होंने बताया कि इन आरोपियों में से एक अवधेश के गांव की एक लड़की से प्रेम संबंध थे और उसी लड़की से देवी शंकर के भी प्रेम संबंध थे।

उन्होंने बताया कि शनिवार को बाग में शराब पीने के दौरान लड़की से बातचीत करने को लेकर विवाद हो गया। उनके अनुसार, झगड़ा बढ़ने पर देवी शंकर के सिर पर ईंट से प्रहार किया गया और इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। विवेक चंद यादव ने बताया कि इस मामले में सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें से दिलीप सिंह उर्फ छुट्टन, अवधेश सिंह, विमलेश गुप्ता और मोहित सिंह मुख्य आरोपी हैं। बाकी चार लोग सह अभियुक्त हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें