Site icon Dainik Savera Times

इस इलाके में प्रेमी के जेल जाने के गम में प्रेमिका ने मेहंदी से नाम लिखकर की खुदकुशी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में प्रेमी प्रेमिका का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। बता दें कि प्रेमी के जेल जाने के गम में प्रेमिका ने उसका नाम अपने हाथ पर मेहंदी से लिखकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार भेलूपुर थाना क्षेत्र के लखराव इलाके में एक किशोरी ने फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई है।

वहीं किशोरी के खुदकुशी से परिजनों में कोहराम मच गया है। आत्महत्या की वजह प्रेमी का जेल जाना बताया जा रहा है। बताते चले कि लखराव निवासिनी किशोरी का एक युवक से प्रेम संबंध था, लेकिन उसकी मां को ये नागवार था। जिसके बाद मां ने बीते जुलाई माह में किशोरी के ऊपर दवाब डाल कर प्रेमी पर अपरहण सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज करवाया था।

मामले में पांच दिन पूर्व प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिससे नाराज किशोरी ने रविवार की देर रात पहले अपने हाथों में प्रेमी के नाम की मेहंदी लगाई। फिर घर में सबके सो जाने के बाद फंदे से लटक गई। किशोरी तीन बहनों और एक भाई में दूसरे नंबर की थी। जबकि बड़ी बहन की पहले ही शादी हो चुकी है। मां घरों में चूल्हा बर्तन का काम करती है। जबकि पिता की कुछ वर्ष पहले मौत हो चुकी है।

Exit mobile version