Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP के गाजियाबाद में पत्नी से विवाद के बाद व्यक्ति ने लगायी आग, 10 लोग झुलसे

March 10, 2023

UP के गाजियाबाद में पत्नी से विवाद के बाद व्यक्ति ने लगायी आग, 10 लोग झुलसे

गाजियाबाद: ज़िले में विवाहेत्तर संबंधों को लेकर पारिवारिक कलह के बाद एक व्यक्ति ने घर में आग लगाने की कोशिश की, जिसमें 10 लोग झुलस गये। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार लोनी क्षेत्र के तिलक नगर कॉलोनी में बृहस्पतिवार की देर रात करीब 12.30 बजे सुरेश (40) की पत्नी रितु (36) से तीखी नोकझोंक हुई। उन्होंने बताया कि सुरेश ने पत्नी को जान से मारने की धमकी दी और गुस्से में आकर चूल्हे से एलपीजी गैस की पाइप खींच दी,जिससे कमरे में गैस भर गयी।

उन्होंने बताया कि गैस भरने पर रितु ने मदद के लिए आवाज लगाई, जिसके बाद परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंचे और गैस रेगुलेटर को बंद कर दिया। इसी बीच सुरेश ने गैस लाइटर जला दिया जिससे कमरे में आग लग गयी और घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) रवि कुमार ने बताया कि आग लगने से खुद सुरेश, उसकी पत्नी रितु समेत परिवार व पड़ोस के 10 लोग झुलस गए। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को पूवरेत्तर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि परिजनों का आरोप है कि आरोपी अपना मानसिक संतुलन खो बैठा है क्योंकि उसका किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध हैं। उन्होंने कहा कि परिजनों की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें