Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजधानी में महिला दारोगा किडनैप, कार में बनाया बंधक, फिर किया ऐसा हाल…

September 17, 2024

राजधानी में महिला दारोगा किडनैप, कार में बनाया बंधक, फिर किया ऐसा हाल…

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां राजधानी लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात महिला दारोगा का उसके घर से दो लोगों ने अपहरण कर लिया। महिला को उसके घर के बाहर से दो युवकों ने जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया और फिर उससे दो कागजों पर हस्ताक्षर करवाए। बताया जा रहा है कि एक युवक महिला दारोगा पर छेड़छाड़ का केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहा था। वह लगातार दारोगा को परेशान कर रहा था. इस बीच मौका पाकर उसने साथियों संग उसे कार में बंधक बना लिया।

मिली जानकारी के अनुसार यह वारदात रविवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जुग्गौर में किसान पथ के पास कुम्हारनपुरवा का है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दिया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि रविवार को वह अपने घर में थी। इसी दौरान बाहर से किसी ने उसका नाम लेकर आवाज दी। यह आवाज सुनकर बाहर निकली तो दो तीन लोग वह नजर आए। इन लोगों ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और उसे जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर चल दिए। जिसके बाद वारदात की खबर मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने घटना स्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें