Site icon Dainik Savera Times

ड्यूटी से लौट रहे दारोगा की सड़क हादसे में मौत

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में बरेली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार उपनिरीक्षक (दारोगा) को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर दी। पुलिस ने रविवार को बताया कि पुलिसकर्मी की अलीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। मिरहची थानाध्यक्ष केके लोधी ने बताया कि शनिवार रात को हुए इस हादसे में दरोगा नरेश पाल सिंह (करीब 60 वर्षीय) को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल सिंह को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हालांकि हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अलीगढ़ स्थानांतरित किया गया लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि सिंह लगभग डेढ़ वर्ष से मिरहची थाने में तैनात थे। लोधी ने बताया कि सिंह की सेवानिवृत्ति दो माह बाद होनी थी। उन्होंने बताया कि दरोगा के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

Exit mobile version