यूपी डेस्क। उत्तर प्रदेश के बरेली में मचे बवाल लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मौलाना तौकीर रजा खां समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने अलग-अलग थानों में छह मुकदमे दर्ज कराए हैं। एक मुकदमे में मौलाना तौकीर को भी आरोपी बनाया गया है। मौलाना समेत आठों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। बाकियों के खिलाफ कागजी कार्रवाई की जा रही है। मौके से तमंचे, पेट्रोल की बॉटल, लाठी-डंडे बरामद किए गए हैं।
पुलिस इस मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है। जिसके बाद जिले में 48 घंटे के लिये इंटरनेट सेवा पूर्ण रूप से बंद कर दी गई है। बीएसएनएल क्षेत्रीय कार्यालय के जीएम पंकज पोरवाल ने इस खबर की पुष्टि की है। इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हुआ है, वह सही है। शासन के निर्देश पर कुछ देर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। हमारे पास आधिकारिक पत्र आ गया है।
ऐसा सबक सिखाएंगे की आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी: सीएम योगी
इधर, राजधानी लखनऊ में विकसित उत्तर प्रदेश विजन 2047 के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बरेली में हुए बवाल को लेकर कहा कि बरेली में वह विवाद को हवा देना भूल गए थे कि शासन किसका है। कहा गया था कि धमकी देंगे कि हम शहर जाम कर देंगे। हमने कहा ना तो जाम होगा और ना ही कर्फ्यू लगेगा। बल्कि, ऐसा सबक सिखाएंगे की आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी।
दंगाइयों को मुख्यमंत्री आवास में बुलाकर सम्मानित किया जाता था। दंगाइयों की आवभगत होती थी और पेशेवर अपराधी और माफियाओं के सामने सत्ता सेल्यूट करती थी। सत्ताधारी लोग उनके कुत्ताें के साथ हाथ मिलाया करते थे। आपने बहुत दृश्य देखे होंगे। पहले सरकारों ने हर जिले में एक माफिया दिया था। जिले की सत्ता माफिया को चलाने की छूट दी गई थी। हर व्यक्ति अपनी पहचान का मोहताज था। खेती-बाड़ी चौपट थी। नौजवानों की नौकरियों पर सेंध लगती थी। उनकी नीलामी होती थी। चाचा-भतीजा वसूली के लिए निकल पड़ते थे। वसूली का गैंग चलता था। ट्रांसफर और पो¨स्टग में उनके दलाल बोली लगाया करते थे। हमने उनके अनैतिक और अवैध व्यापार पर प्रहार किया है। उनके चेले चिल्लाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
क्या था पूरा मामला
आई लव मोहम्मद के समर्थन में मौलाना तौकीर रजा खां के बुलावे पर बीते शुक्रवार को शहर में भीड़ जुटी थी। मौलाना के नदारद रहने पर भीड़ अराजक हो गई। बवालियों ने खलील स्कूल तिराहे के पास दुकानों व वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की। नावल्टी चौराहा पर पुलिस टीम पर पथराव और श्यामगंज में फायरिंग की। करीब तीन घंटे तक शहर में बवाल हुआ। भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, लाठीचार्ज भी किया।

