Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPS Couple जमकर झूमे… संभल SP केके बिश्नोई और ASP अंशिका की हुई सगाई, इस तारीख को राजस्थान में लेंगे सात फेरे

March 27, 2026

IPS Couple जमकर झूमे… संभल SP केके बिश्नोई और ASP अंशिका की हुई सगाई, इस तारीख को राजस्थान में लेंगे सात फेरे

IPS Officers Ring Ceremony News : संभल के एसपी केके बिश्नोई और बरेली की एएसपी अंशिका वर्मा की सगाई का कार्यक्रम इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस कार्यक्रम में दोनों का अलग-अलग गानों पर डांस करते हुए वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सख्त छवि वाले इन अफसरों का यह खुशमिजाज अंदाज लोगों को बहुत अच्छा लग रहा है।

सादगी से शुरू हुआ समारोह, फिर बढ़ी रौनक
गुरुवार दोपहर को सगाई की रस्में पारंपरिक तरीके से शुरू हुईं। इस मौके पर परिवार के लोग, रिश्तेदार और कुछ खास मेहमान मौजूद रहे। शुरुआत में माहौल शांत और सादा था, लेकिन जैसे-जैसे शाम हुई, समारोह में उत्साह बढ़ता गया। रिंग सेरेमनी से पहले ही एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें केके बिश्नोई काला चश्मा पहनकर अंशिका वर्मा के साथ “सिग्नल… प्यार का सिग्नल” गाने पर डांस करते नजर आए।

 

रोशनी और संगीत के बीच दोनों की हुई एंट्री
शाम को मुख्य रिंग सेरेमनी कार्यक्रम हुआ। सजे हुए मंच पर रोशनी और संगीत के बीच दोनों की एंट्री हुई। सबसे पहले केके बिश्नोई ने अंशिका वर्मा को अंगूठी पहनाई। फिर अंशिका ने मुस्कुराते हुए उन्हें रिंग पहनाई। इसके बाद दोनों ने हाथ उठाकर खुशी जाहिर की। चारों तरफ तालियां और खुशी का माहौल था। रिंग पहनाने के बाद केके बिश्नोई ने अंशिका को गले भी लगाया।

“हां जी-हां जी” गाने पर किया खास डांस
रात में असली मजा तब आया जब डांस शुरू हुआ। “चल प्यार करेगी, हां जी-हां जी…” गाने पर दोनों स्टेज पर आए। पहले उन्होंने हल्के-फुल्के स्टेप्स किए, लेकिन जैसे ही गाने में “गोदी में उठाकर” वाली लाइन आई, केके बिश्नोई ने अंशिका वर्मा को गोद में उठा लिया। इस पल पर लोगों ने खूब तालियां बजाईं और वीडियो रिकॉर्ड किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है।

 

भोजपुरी गाने पर भी दिखी मस्ती
एक और वायरल वीडियो में केके बिश्नोई भोजपुरी गाने “हीरोइन हो…” पर डांस करते नजर आए। इस वीडियो में उनका मस्ती भरा अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

खास मेहमान भी रहे मौजूद
इस समारोह में दोनों परिवारों की खुशी साफ नजर आई। कार्यक्रम में रितेश गुप्ता सहित कई प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र के लोग शामिल हुए।

सोशल मीडिया पर छाए वीडियो
सगाई के तीनों वीडिय जो “सिग्नल… प्यार का सिग्नल”,  “हां जी-हां जी” व भोजपुरी गाना तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग इन पर “रियल लव”, “बेस्ट IPS कपल” और “बहुत प्यारा पल” जैसे कमेंट कर रहे हैं।

अब शादी की तैयारियां तेज
सगाई के बाद अब शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

  • 27 मार्च: बाड़मेर में हल्दी और संगीत
  • 29 मार्च: शादी (सात फेरे)
  • 30 मार्च: जोधपुर में भव्य रिसेप्शन

यह सभी कार्यक्रम सीमित मेहमानों के बीच आयोजित होंगे।

दोनों अफसरों की है अलग पहचान
केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा दोनों ही अपने-अपने क्षेत्रों में ईमानदार और सख्त अफसर के रूप में जाने जाते हैं। केके बिश्नोई अपने कड़े फैसलों के लिए मशहूर हैं। अंशिका वर्मा अपनी तेज और संवेदनशील कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं।  यही वजह है कि यह जोड़ी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों कारणों से चर्चा में बनी हुई है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें