Site icon Dainik Savera Times

सनातन संस्कृति को गाली देना विपक्षी नेताओं के लिए फैशन है: योगी

सीतापुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि सनातन संस्कृति को गाली देना, देश की सत्ता को चुनौती देना, प्रभु राम और कृष्ण के अस्तित्व को चुनौती देना आजकल विपक्षी नेताओं के लिए एक फैशन सा बन गया है।

मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अशोक रावत के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि जब विनाश काले विपरीत बुद्धि होती है तो लोग ऐसा ही करते हैं। उन्हे मालूम होना चाहिये कि ये धरती ऋषियों और सनातनियाें की है। वह केवल यज्ञ हवन तक ही सीमित नहीं थे, बल्कि विपत्ति आने पर राक्षसों का नरसंहार भी करते थे। ऐसे में प्रभु राम और कृष्ण पर सवाल खड़ा करने वालों को हम कैसे स्वीकार कर सकते हैं। देश की जनता वोट की चोट के जरिये इसका हिसाब देगी।

उन्होने कहा कि आज दुनिया सीतापुर और उत्तर प्रदेश की तरफ देख रही है क्योंकि जब कोई रामद्रोही राम के अस्तित्व को नकारने का प्रयास करता है तो नैमिष सामने आ खड़ा होता है। वह अपने शास्त्रीय प्रमाण से प्रभु राम और कृष्ण के अस्तित्व को प्रकट करता है। यह साहस केवल नैमिषारण्य की धरती ही कर सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी की डबल इंजन की सरकार ने नैमिषारण्य के विकास के लिए विभिन्न कार्य किये हैं, जो आपको दिखने लगे हैं। आज अयोध्या जिस तरह से नई नजर आ रही है, वैसे ही नैमिषारण्य का भी नया स्वरुप सबके सामने है। यहां पर वायु सेवा और इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने जा रही है। वहीं यात्रियों के लिए विश्रामालय बनने वाले हैं।

Exit mobile version